कानपुर: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भीमसेन में दबंग लगातार प्रशासन और सरकार को खुली चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बार प्रशासन द्वारा कार्रवाई होने के बावजूद दबंगों ने अपने बुलंद हौसलों को दिखाते हुए अंबेडकर परिवर्तन पार्क की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। सचेंडी के रामपुर भीमसेन विकासखंड कल्याणपुर तहसील कानपुर सदर कानपुर नगर में खाता संख्या 00812 की खसरा संख्या 449 भूमि अंबेडकर परिवर्तन पार्क के नाम पर दर्ज है।अंबेडकर परिवर्तन पार्क की करोड़ों की जमीन पर क्षेत्र के दबंग पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुत्तन कुरील और गिरजेश प्रताप सिंह के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इसके पूर्व में भी जनवरी माह 2023 में इन दोनों दबंगों के द्वारा ही उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिस पर दिनांक 14 जनवरी 2023 को एडीएम सदर आईएएस श्री अभिनव गोपाल जी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए कब्जा कर रहे दबंगों पर तीन लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इस प्रकरण में दबंगों के विरुद्ध सचेंडी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है। दबंग एक बार फिर से करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं जिसके बाद पीड़ित ग्रामवासियों ने दबंगों की इस करतूत की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

प्रकरण अत्यंत गंभीर है तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है: जिलाधिकारी,कानपुर नगर

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement