कानपुर: लगातार दूसरी घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण,उप निरीक्षक की कार्यशैली की प्रशंसा
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने लापता किशोर को 24 घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद, संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था लापता
कानपुर:कल्याणपुर थाने की पुलिस ने एक बार फिर से 24 घंटे के अंदर घटना का सफल अनावरण कर दिया कल्याणपुर थाने की पनकी रोड पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत की कार्यशैली की वजह से ही एक बार फिर से घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण हो गया आपको बता दें की दिनांक 24 अगस्त को दिन में 2:15 बजे कोचिंग जाते वक्त 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने उसके लापता होने की सूचना कल्याणपुर थाने की पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और लापता किशोर को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया ।इसके पहले भी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई लूट का उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया था और लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद अब लापता किशोर के परिजन तो उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत की कार्यशैली की प्रशंसा कर ही रहे हैं वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत की कार्यशैली की प्रशंसा की है। एडीसीपी पश्चिम लखन सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया की लापता किशोर को 24 घंटे तक कुशल बरामद किया गया है जिसमें उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत की अहम भूमिका रही है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments